दमोह: रेलवे स्टेशन पर आरक्षक से मारपीट के मामले में 3 गिरफ्तार, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा - अब आसामाजिक तत्वों की खैर नहीं
Damoh, Damoh | Apr 24, 2026 दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षक रवेंद्र अहिरवार से मारपीट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल आरक्षक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि स्टेशन संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। शरारती तत्वों, अवैध शराब बिक्री और अनावश्यक घूमने वालों पर सख्त नजर रखकर कार्रवाई की जाएगी।