मंझनपुर: पूरब शरीरा में भूमि विवाद के चलते निर्माणाधीन दीवार गिराने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
नगर पंचायत पूरब शरीरा में भूमि विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। पीड़ित संगम जायसवाल ने आरोप लगाया है कि वह अपनी वैध भूमि पर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विधिवत दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर मौके पर पहुंचकर दबंगई के बल पर निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया।