Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

MORE NEWS

कट्टर हिंदूवादी नेता स्वर्गीय विष्णु ओझा जी के 15वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

कट्टर हिंदूवादी नेता स्वर्गीय विष्णु ओझा जी के 15वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Basti, Basti | Jul 25, 2026

Basti, Basti | Jul 25, 2026

शहर की तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा ज्ञापन
समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो आन्दोलन-राकेश कुमार सिंह

बस्ती।  शहर की तीन गंभीर समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शास्त्री चौक पर तिरंगा फहराने, गोवंश की सुरक्षा और बड़े वन ब्रिज के पास शौचालय निर्माण की मांग उठाई गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के ऐतिहासिक शास्त्री चौक पर लगाया गया हाई-मास्ट राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ पिछले करीब छह महीनों से तिरंगे विहीन खड़ा है। व्यापारी मंडल ने कहा कि शहर के हृदयस्थल पर तिरंगे का न होना स्थानीय नागरिकों और युवाओं में निराशा पैदा कर रहा है और यह शहर की गरिमा से जुड़ा विषय है। इसे तत्काल सही कराया जाय।  ज्ञापन में दूसरी गंभीर समस्या शहर के खुले कूड़ेदानों में असुरक्षित तरीके से फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट की बताई गई। इस्तेमाल की गई पट्टियां, दवाइयां और इंजेक्शन की सुइयां कूड़ेदानों में फेंके जाने से भोजन की तलाश में भटकने वाली गायों के मुंह और गले में चुभ रही हैं, जिससे मवेशियों की जान को खतरा बना हुआ है। तीसरी मांग बड़े वन ब्रिज के पास सार्वजनिक शौचालय की कमी को लेकर की गई।  इस व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में रोजाना हजारों ग्राहकों, राहगीरों और व्यापारियों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां महिला या पुरुष किसी के लिए भी शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपने के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष राकेश सिंह,  हरिमूर्ति सिंह मण्डल अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, रत्नाकर श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ पिछले करीब छह महीनों से तिरंगे विहीन खड़ा रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। डीएम को तत्काल इस दिशा में प्रभावी कदम उठाना चाहिये।  संगठन महामंत्री बस्ती मण्डल किशन सिंह, संगठन महामंत्री आलोक कुमार दुबे, जिला महामंत्री, भरत राम बबलू अग्रहरि जिला संगठन महामंत्री, राणा महेंद्र प्रताप नगर अध्यक्ष, कमलेश चौधरी उद्योग मंच जिला अध्यक्ष, कुलदीप श्रीवास्तव युवा जिला अध्यक्ष, बंदना वर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, महेंद्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, प्रदीप सिंह नगर संगठन महामंत्री समीर राना ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जनहित की समस्याओं का त्वरित निदान कराया जाय। समस्या का शीघ्र हल न हुआ तो पुनः आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से रवि कुमार, राम गोपाल सिंह, संजय गुप्ता, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, शुभम कुमार, सुखसागर, आकाश सोनी, उज्जवल श्रीवास्तव, उपमेय प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी , व्यापारी शामिल रहे।

शहर की तीन प्रमुख समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा ज्ञापन समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो आन्दोलन-राकेश कुमार सिंह बस्ती। शहर की तीन गंभीर समस्याओं को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में शास्त्री चौक पर तिरंगा फहराने, गोवंश की सुरक्षा और बड़े वन ब्रिज के पास शौचालय निर्माण की मांग उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के ऐतिहासिक शास्त्री चौक पर लगाया गया हाई-मास्ट राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ पिछले करीब छह महीनों से तिरंगे विहीन खड़ा है। व्यापारी मंडल ने कहा कि शहर के हृदयस्थल पर तिरंगे का न होना स्थानीय नागरिकों और युवाओं में निराशा पैदा कर रहा है और यह शहर की गरिमा से जुड़ा विषय है। इसे तत्काल सही कराया जाय। ज्ञापन में दूसरी गंभीर समस्या शहर के खुले कूड़ेदानों में असुरक्षित तरीके से फेंके जा रहे मेडिकल वेस्ट की बताई गई। इस्तेमाल की गई पट्टियां, दवाइयां और इंजेक्शन की सुइयां कूड़ेदानों में फेंके जाने से भोजन की तलाश में भटकने वाली गायों के मुंह और गले में चुभ रही हैं, जिससे मवेशियों की जान को खतरा बना हुआ है। तीसरी मांग बड़े वन ब्रिज के पास सार्वजनिक शौचालय की कमी को लेकर की गई। इस व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में रोजाना हजारों ग्राहकों, राहगीरों और व्यापारियों का आना-जाना होता है, लेकिन यहां महिला या पुरुष किसी के लिए भी शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, हरिमूर्ति सिंह मण्डल अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, रत्नाकर श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ पिछले करीब छह महीनों से तिरंगे विहीन खड़ा रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। डीएम को तत्काल इस दिशा में प्रभावी कदम उठाना चाहिये। संगठन महामंत्री बस्ती मण्डल किशन सिंह, संगठन महामंत्री आलोक कुमार दुबे, जिला महामंत्री, भरत राम बबलू अग्रहरि जिला संगठन महामंत्री, राणा महेंद्र प्रताप नगर अध्यक्ष, कमलेश चौधरी उद्योग मंच जिला अध्यक्ष, कुलदीप श्रीवास्तव युवा जिला अध्यक्ष, बंदना वर्मा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, महेंद्र गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, प्रदीप सिंह नगर संगठन महामंत्री समीर राना ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जनहित की समस्याओं का त्वरित निदान कराया जाय। समस्या का शीघ्र हल न हुआ तो पुनः आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से रवि कुमार, राम गोपाल सिंह, संजय गुप्ता, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, शुभम कुमार, सुखसागर, आकाश सोनी, उज्जवल श्रीवास्तव, उपमेय प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी , व्यापारी शामिल रहे।

Basti, Basti | Jul 24, 2026

*जिला अधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश*
             *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 24 जुलाई 2026*

*जिला अधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने शुक्रवार को जनपद के तटबंधों एवं बाढ़ बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने और आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।

*एनएचएआई निर्माण से बदली नदी की धारा*  
निरीक्षण के दौरान *जिला अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने अयोध्या बाईपास के पास एनएचएआई द्वारा किए गए निर्माण का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के कारण मुख्य नदी की धारा टेढ़ी नदी की ओर मुड़ने से जल प्रवाह बढ़ गया है। बढ़े हुए डिस्चार्ज के कारण भौसिया पंप नहर के अपस्ट्रीम क्षेत्र में दबाव बना हुआ है। वहीं ग्राम पकड़ी संगम, अर्जुनपुर के पास लगभग तीन किलोमीटर नीचे जमीनी कटान हो रही है। 
बाढ़ खंड के अधिकारियों ने जिला अधिकारी को बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में कटान स्थल तटबंध से लगभग 300 मीटर दूर है तथा तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।

*तीन तटबंधों का किया गहन निरीक्षण*  
इसके बाद जिला अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने काशीपुर–दुबौलिया, विक्रमजोत–धुसवा एवं कटरिया–चॉदपुर तटबंधों* का निरीक्षण किया। निरीक्षण में *विक्रमजोत–दुशवा परियोजना* का प्रस्तावित निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया तथा नदी की धारा मुड़ने से कटान रुक गया है। अन्य तटबंधों पर भी स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित पाई गई।
               *रिजर्व स्टॉक और बाढ़ चौकियों की जांच*  
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने रिजर्व स्टॉक सामग्री, बाढ़ चौकी एवं बाढ़ शरणालयों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए और समय-समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स टीम तैयार रहे।इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारीगण *जिला अधिकारी* के साथ उपस्थित रहे।
                                    *संवाददाता*  
                                 *हरि ओम प्रकाश*  
                     *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

*जिला अधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया तटबंधों का निरीक्षण, बाढ़ से निपटने के लिए दिए कड़े निर्देश* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 24 जुलाई 2026* *जिला अधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने शुक्रवार को जनपद के तटबंधों एवं बाढ़ बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने और आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। *एनएचएआई निर्माण से बदली नदी की धारा* निरीक्षण के दौरान *जिला अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने अयोध्या बाईपास के पास एनएचएआई द्वारा किए गए निर्माण का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण के कारण मुख्य नदी की धारा टेढ़ी नदी की ओर मुड़ने से जल प्रवाह बढ़ गया है। बढ़े हुए डिस्चार्ज के कारण भौसिया पंप नहर के अपस्ट्रीम क्षेत्र में दबाव बना हुआ है। वहीं ग्राम पकड़ी संगम, अर्जुनपुर के पास लगभग तीन किलोमीटर नीचे जमीनी कटान हो रही है। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने जिला अधिकारी को बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में कटान स्थल तटबंध से लगभग 300 मीटर दूर है तथा तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है। *तीन तटबंधों का किया गहन निरीक्षण* इसके बाद जिला अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने काशीपुर–दुबौलिया, विक्रमजोत–धुसवा एवं कटरिया–चॉदपुर तटबंधों* का निरीक्षण किया। निरीक्षण में *विक्रमजोत–दुशवा परियोजना* का प्रस्तावित निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया तथा नदी की धारा मुड़ने से कटान रुक गया है। अन्य तटबंधों पर भी स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित पाई गई। *रिजर्व स्टॉक और बाढ़ चौकियों की जांच* निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी ने रिजर्व स्टॉक सामग्री, बाढ़ चौकी एवं बाढ़ शरणालयों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाए और समय-समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रिस्पॉन्स टीम तैयार रहे।इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारीगण *जिला अधिकारी* के साथ उपस्थित रहे। *संवाददाता* *हरि ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Jul 24, 2026