बांसवाड़ा: रतलाम रोड स्थित टोल नाके के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा पैंथर की मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार
पांच नंबर के पास टोल नाके पर ढाई साल की मादा पैंथर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की मौजुदगी में पशु चिकित्सालय की डॉक्टर्स टीम—डॉ. शेखर बुट्टे, डॉ. पंकज पांडे, डॉ. राहुल स्वर्णकार तथा सहयोगी राजेश खातरा—ने शव का पोस्टमार्टम कर वन विभाग की टीम को सौंपा। वन विभाग की टीम द्वारा मादा पैंथर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।