बागपत: कस्बा टटीरी में पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर एक किशोर को पकड़ा, मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद
Baghpat, Bagpat | Apr 21, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली बागपत पुलिस द्वारा कस्बा टटीरी में एक बार फिर एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गत दिवस एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक किशोर को पकड़ लिया गया और मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसके पिता पटाखे बनाने का काम करते हैं।