कासगंज: कासगंज में 'डिजिटल अरेस्ट' से दवा कारोबारी से ₹31 लाख की ठगी, महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय दवा व्यापारी मोहम्मद स्वालेह अंसारी से “डिजिटल अरेस्ट” के जरिए 31 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने खुद को विभिन्न एजेंसियों का अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया और 7 दिन तक वीडियो कॉल के जरिए दबाव बनाकर रकम ट्रांसफर कराई।