पटना ग्रामीण: खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज' में लगी आग, धुआं उठता देख भागे स्टूडेंट्स
मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान 'खान ग्लोबल स्टडीज' में गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से वायरिंग में आग लग गई। घटना के समय परिसर में कई छात्र और कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही धुआं फैलने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोचिंग का फायर सेफ्टी सिस्टम एक्टिव होने और लोगों की तत्परता से आग पर जल्द काब