मंझनपुर: कौशाम्बी में मोहर्रम पर प्रशासन का सख्त संदेश, ताजिया 12 फीट से ऊंचा नहीं होगा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों तथा सम्भ्रांत नागरिकों और ताजियादारों के साथ त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।