खंडवा नगर: खंडवा कलेक्टर ने कहा- भावांतर स्कीम में मॉडल रेट की मॉनिटरिंग होगी, व्यापारियों के स्टॉक का होगा वेरिफिकेशन
सोयाबीन किसानों के लिए प्रदेश सरकार ने भावांतर भुगतान योजना लागू कर दी है। दावा है कि ये स्कीम किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का सुरक्षा कवच प्रदान करेगी। इस योजना के तहत, 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक पंजीयन किए जाएंगे, जिससे किसान 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक अपनी फसल बेच सकेंगे। यह जानकारी बुधवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।