रनियाँ की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया काले धुएं का गुबार
कानपुर देहात के रनियाँ औद्योगिक क्षेत्र स्थित जी.पी.एल. (गणेश इको स्पेयर लिमिटेड) फैक्ट्री में बुधवार दोपहर प्लास्टिक के कबाड़ में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का विशाल गुबार छा गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राथमिक जांच में तेज गर्मी और खुले में पड़े प्लास्टिक कचरे में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
📍 स्थान : रनियाँ औद्योगिक क्षेत्र, कानपुर देहात
.
.
.
#Runiya #KanpurDehat #FireNews #BreakingNews #FactoryFire
Mathura, Mathura | Jun 24, 2026