जलेसर: अवैध मिट्टी खनन पर आधी रात छापा, जलेसर तहसीलदार संदीप सिंह ने रेंजुआ गांव में की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
Jalesar, Etah | May 15, 2026 जनपद एटा की जलेसर तहसील के गांव रेंजुआ में अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। 14 मई की देर रात तहसीलदार संदीप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर अवैध मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के निर्देश पर की गई। जलेसर क्षेत्र में अचानक हुई इस छापेमारी से अवैध खनन गतिविधियों में शामिल लोगों हड़कंप मच गया है।