स्याना: नगर के विवेकानंद स्कूल के निकट आम के बाग में पेड़ पर बैठे विशालकाय अजगर को देख लोगों में मची अफरा-तफरी
Siyana, Bulandshahr | Oct 20, 2026
नगर के विवेकानंद स्कूल के निकट एक आम के बाग में पेड़ पर बैठे विशालकाय अजगर को देख मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को पेड़ पर लगभग 10 फीट लंबा एक विशालकाय देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई।