टीकमगढ़: गोंगाबेर मंदिर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में महिला सहित चार घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गोंगाबेर मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास यादव भी शामिल हैं, जिनके हाथ की उंगली में फ्रैक्चर बताया गया है। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।