बाह: बटेश्वर में यमुना के महादेव घाट पर हुई महाआरती
सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार शाम पर्यटन एवं सूचना विभाग की ओर से तीर्थ नगरी बटेश्वर में मोक्षदायिनी यमुना के महादेव घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। शाम साढे सात बजे हुई महाआरती में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर यमुना पूजन किया। महाआरती राकेश बाजपेयी, अशोक गोस्वामी और रंजीत गोस्वामी ने संपन्न कराई।