सैदपुर: भीमापार में विधवा आंगनबाड़ी सहायिका पर जानलेवा हमला, जेठ पर संपत्ति विवाद में चाकू और कैंची से हमला करने का आरोप
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित भीमापार गाँव में शुक्रवार की देर शाम संपत्ति विवाद को लेकर एक विधवा आंगनबाड़ी सहायिका पर उसके जेठ और परिवार के ही कुछ अन्य लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में महिला बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आनन-फानन में उसे सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।