सिमडेगा: भूषण बाड़ा ऐप में मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई शुरू
सिमडेगा। मंगलवार दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि विधायक भूषण बाड़ा द्वारा शुरू किए गए “भूषण बाड़ा एप” में मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बीरू गांव में खराब सोलर जलमीनार की शिकायत मिलने पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है।