भगवानपुर: मंसूरचक व भगवानपुर के आपूर्ति पदाधिकारी समेत दो लोग ₹12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
मंसूरचक व भगवानपुर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह सहित दो लोगों को निगरानी ने रंगे हाथों बारह हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को शाम करीब सात बजे निगरानी विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि तेयाय निवासी परिवादी पप्पू पासवान ने निगरानी में आवेदन देकर शिकायक किया था कि खाद्यान्न उठाव और लाइसेंस रिन्यूअल को लेकर रिश्वत की मांग