भिंड नगर: कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में कलेक्टर सख्त, सुरक्षा बढ़ाई, गार्ड तैनात, बिना अनुमति प्रवेश निषेध
भिंड कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में गड़बड़ी और रिकॉर्ड में हेराफेरी के मामले सामने आने के बाद कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने सख्त रुख अपनाया है। जांच के दौरान रिकॉर्ड रूम से फाइलों के पढ़े जाने, उनमें छेड़छाड़ किए जाने तथा कुछ रिकॉर्ड में कूटनीतिक तरीके से नाम जोड़ने के संकेत मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। और गार्ड तैनात कर दिया है