दरभा: जगदलपुर में 12 मई को आयोजित होगा विशाल प्लेसमेंट कैंप, निजी क्षेत्र के 305 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Darbha, Bastar | May 7, 2026 बस्तर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर द्वारा मंगलवार 12 मई को एक दिवसीय विशाल प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के समीप आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आयोजित होने वाला है।