नोखा: नोखा में जमीन हड़पने और जेवरात ले जाने का मामला दर्ज
Nokha, Bikaner | May 6, 2026 नोखा क्षेत्र के चरकड़ा गांव निवासी मेघराज ब्राह्मण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बुजुर्ग बड़ी मां के नाम की जमीन आरोपियों ने धोखाधड़ी से अपने नाम करवा ली। आरोप है कि सवाईराम, गज्जू, पेमाराम, दीनदयाल, राजूराम, कमल और गीता ने मिलकर यह कृत्य किया। साथ ही महिला के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गए।