पीरटांड: कोलकाता पुलिस की मधुबन में बड़ी कार्रवाई, ठगी मामले के आरोपी वेदांत जैन गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई।
पीरटांड़ के मधुबन थाना क्षेत्र के बीस पंथी कोठी में कोलकाता पुलिस ने शनिवार को 10 बजे की दबिश दी।जहां से ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि कोलकाता के फूलबागान पुलिस स्टेशन के दर्ज केस के आरोपी 32 साल के वेदांत जैन को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।आरोप है कि वेदांत जैन ने जालसाजी और धोखाधड़ी के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए।