खोदावंदपुर: वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर खोदावंदपुर में शोक संवेदना
वीआईपी सुप्रीमो व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या की घटना पर खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर खोदावंदपुर के शोक व्यक्त करते हुए राजद के वरिष्ट नेता प्रो ब्रजनंदन यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर रहमान उर्फ सैफी, माले नेता अवधेश कुमार ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हत्यारा की गिरफ्तारी की मांग किया है।