खोदावंदपुर: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक खोदावंदपुर थाना परिसर में आयोजित, डीजे बजाने पर प्रतिबंध ।
मोहर्रम त्यौहार को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर खोदावंदपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्य,मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के सदस्य , जनप्रतिनिधि एवं मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।