राजापुर: राजापुर थाना पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। थाना राजापुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वारंटी अभियुक्त गोलू सोनकर पुत्र बब्बू निवासी हनुमानगंज को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज रविवार की शाम 6:00 बजे प्रेस नोट जारी किया है।