नबीनगर: धमरी बिगहा में कोर्ट के आदेश पर विधिवत इस्तेहार चिपकाया गया
नवीनगर थाना में 476/24 के नामजद अभियुक्त श्री निवास सिंह पिता गोविन्द सिंह ग्राम धमरी बिगहा में कोर्ट के आदेश पर घर पर विधिवत इस्तेहार चिपकाए गया और जल्द से जल्द हाजिर होने के लिए आदेश दिया गया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि अगर जल्द से जल्द हाजिर नहीं होता है तो आगे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।