नबीनगर: रंगाबिगहा से टेम्पू और मोबाइल लूटकांड के आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
नवीनगर थाना पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को टेम्पू एवं मोबाइल लूटकांड के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 रंगाबिगहा गांव निवासी नीरज कुमार शामिल है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि इसके पूर्व में भी दो आरोपितों को टेंम्पू लूटकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।