मंडला: जिले में हेलमेट पर सख्ती: 26 अप्रैल से 15 दिवसीय अभियान शुरू, बिना हेलमेट वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 मंडला में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश में 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक जिलेभर में विशेष हेलमेट अनिवार्यता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देना और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना है।