कोंच: मंझियावां पंचायत में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
Konch, Gaya | Apr 26, 2026 मंझियावां गांव में शनिवार की रात करीब 9 बजे बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष से रामबरत यादव (49 वर्ष) एवं श्रीकांति देवी (45 वर्ष) सहित अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से आलोक यादव सहित अन्य के घायल होने की बात सामने आई है।