बड़नगर: इंगोरिया पुलिस की मुस्तैदी, महज 1 घंटे में ढूंढ निकाला ₹1.75 लाख से भरा गुम हुआ बैग
इंगोरिया पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर ₹1,75,000 की नगदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा गुम हुआ बैग सुरक्षित ढूंढकर फरियादी को सौंप दिया है। आगरा (उत्तर प्रदेश) के बेलगंज निवासी फरियादी ध्रुव अग्रवाल (उम्र 27 वर्ष) जो कि आयुर्वेदिक मेडिसिन मार्केटिंग का काम करते हैं, अपने व्यवसाय के सिलसिले में उज्जैन से बदनावर जा रहे थ