कौंच: फुलैला गांव में विवाहिता ने कमरे की चौखट से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर
Konch, Jalaun | Jun 30, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलैला में मंगलवार दोपहर 3 बजे 23 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के प्रयास के कारणों का अभी पता नही चला है।