भरतपुर: नदबई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया
भरतपुर जिले के नदबई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु आईपीएस एवं थानाधिकारी एमएन भरत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस लुहासा रोड पहुंची, जहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।