नैनीताल: भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मंडल अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की
भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे प्रकाश आर्य ने पार्टी संगठन से मण्डल अध्यक्ष के निष्कासन की मांग की है। उनका आरोप है कि निकाय चुनाव में मण्डल अध्यक्ष को टिकट न मिलने पर मण्डल अध्यक्ष ने उनके परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ व्यक्तिगत आक्षेप लगाए।