धौलपुर: धौलपुर पुलिस और आरएसी का “संडे ऑन साइकिल” अभियान 24 मई को, सेहत और सुरक्षा का देंगे संदेश
फिटनेस और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय की पहल पर 24 मई रविवार को धौलपुर पुलिस एवं 6वीं बटालियन आरएसी धौलपुर द्वारा संयुक्त रूप से “संडे ऑन साइकिल” अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में आयो