घाटमपुर: मुगल रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास VDO और लेखाकर से हुई टप्पेबाजी,पुलिस घटना की जाँच पड़ताल जुटी
घाटमपुर कस्बे के मुगल रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कार सवार VDO के गाड़ी के पास आए एक युवक ने कुछ गिरने की बात कहकर इशारा किया। जिसपर वह और साथी लेखाकार कार से उतरकर नीचे देखने लगे। तभी टप्पेबाज कार में रखा लैपटॉप और बैग उठा ले गए। Vdo ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।