दादरी: गढ़ी चौखंडी गांव में ग्रामीणों ने अवैध पार्किंग के विरोध में किया जोरदार प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस
नोएडा की गढ़ी चौखंडी गांव में बुधवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब एक निजी कंपनी द्वारा भी सड़क पर बनाई गई अवैध पार्किंग की विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया है कि अवैध पार्किंग की वजह से निरंतर जाम की समस्या बनी रहती है।