काराकाट: काराकाट में पहली सोमवारी को लेकर तैयारियां पूरी, प्रमुख शिवालयों में की गई विशेष व्यवस्था
सावन की पहली सोमवारी को लेकर काराकाट प्रखंड के सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह ब्रह्ममुहूर्त से हजारों कांवरियों और शिवभक्तों के जलाभिषेक के लिए पहुंचने की संभावना है।काराकाट मुख्यालय के शिव महादेव मंदिर, गोड़ारी शिवालय, बुढ़वा महादेव मंदिर सहित विभिन्न पंचायतों के शिवालयों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था की गई है।