धार: ज़िले में SP ने 209 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, एक ही थाने में जमे हुए पुलिसकर्मियों को हटाया गया
Dhar, Dhar | Jun 15, 2025 धार जिले में थाने, चौकियों व कार्यालयों में पदस्थ पुलिस कर्मियों को लेकर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। धार जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए 209 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश के अनुसार, जिन पुलिस कर्मियों की एक ही अनुविभाग में कुल सेवा अवधि 10 वर्ष या एक थाने में 5 वर्ष पूरी हो गई है, उन्हें स्थानांतरित किया गया है।