नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर मछलियों के अवैध शिकार का एक वीडियो रविवार को करीब 1 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बिना किसी रोक-टोक के मछली पकड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मछली पकड़ने पर पहले भी रोक लगाने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसके बावजूद यह गतिविधि लगातार जारी है।