चौपारण: चौपारण के डोईया गांव का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर), क्षेत्र में खुशी की लहर
प्रखंड के डोईया गांव निवासी सोम राज ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (डॉक्टर) के पद पर कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी पहली पोस्टिंग जोधपुर (राजस्थान) स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में हुई है। सोम राज पूर्व सैनिक शंभू कुमार एवं कपूर देवी के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जानकारी उनके करीबी रिश्तेदार जीतू यादव ने दी