खेकड़ा: बरनावा निवासी 1 आरोपी को बिनौली पुलिस ने अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
बिनौली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1.100 kg अवैध गांजा बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे बताया कि आरोपी आमिर खान पुत्र मोहिद खान निवासी बरनावा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।