Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Sitapur
Bareilly
visvnathpratapyadav9155
नवरात्री में माता रानी के पंडाल में जागरण का लुफ्त उठाते ग्रामीण। #Bhadasi #Arwal #DurgaPooja
Arwal, Arwal
| Oct 16, 2026
#bhadasi
#arwal
#durgapooja
MORE NEWS
शराबबंदी पर सवाल: सिवान में उत्पाद विभाग के एएसआई और शराब माफिया की बातचीत का ऑडियो वायरल।
Arwal, Arwal | Oct 16, 2026
अरवल के गांधी मैदान में रग्बी का रोमांच! 🏉🔥 राज्यस्तरीय अंडर-14 रग्बी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम! बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (Patna) और जिला प्रशासन (Arval) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह और खेल कौशल देखते ही बन रहा है। 🏆 दूसरे दिन के मुकाबले और उनके शानदार परिणाम: 👦 बालक वर्ग (Boys Segment): पटना प्रमंडल का दबदबा: तिरहुत को 20-00, सारण को 30-00 और भागलपुर को 05-00 से हराया। मगध प्रमंडल की हैट्रिक जीत: दरभंगा को 30-05, मुंगेर को 05-00 और एकलव्य टीम को 05-00 से मात दी। भागलपुर ने सारण को 35-00 से और तिरहुत ने सारण को 25-00 से पराजित किया। एकलव्य टीम ने दरभंगा को 10-00 से हराया। (तिरहुत-भागलपुर, मुंगेर-एकलव्य और दरभंगा-मुंगेर के बीच मुकाबले 05-05 से ड्रॉ रहे।) 👧 बालिका वर्ग (Girls Segment): पटना प्रमंडल की एकतरफा जीत: भागलपुर को 40-00 और दरभंगा को 35-00 से करारी शिकस्त दी। मगध प्रमंडल का जलवा: मुंगेर को 20-00 और कोशी को 30-00 से हराया। तिरहुत प्रमंडल की रफ्तार: सारण को 20-00 और एकलव्य टीम को 05-00 से पराजित किया। इसके अलावा भागलपुर ने दरभंगा को 5-0, मुंगेर ने कोशी को 15-0 और एकलव्य ने सारण को 5-0 से हराया। 🌟 खेल का उद्देश्य बिहार में रग्बी खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने के लिए जिला प्रशासन अरवल द्वारा बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई हैं। आगामी नॉकआउट मुकाबलों को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है! 🙌 एक जरूरी संदेश: "हर युवा की यही पुकार, नशा मुक्त हो अपना बिहार।" 🚫🙅♂️ 🏷️ #BiharSports #RugbyBihar #ArwalRugby2026 #Under14Rugby #KhelDepartmentBihar #NashaMuktBihar #BiharYouth #SportsInBihar #ArwalDiaries
Arwal, Arwal | Oct 15, 2026
*बिहार में बढ़ते अपराध, पुलिसिया दमन और दलितों-गरीबों पर अत्याचार के खिलाफ राजव्यापी प्रतिरोध मार्च* *गरीबों पर पुलिस का डंडा, अमीरों की खुशामद कर रहा प्रशासन: महानंद सिंह* *दलितों, महिलाओं, मुस्लिमों और समाज के कमजोर वर्गों पर सामंती एवं पूंजीवादी जुल्म बंद करो!* अरवल, 15 अक्टूबर। बिहार में बढ़ते अपराध, पुलिस प्रशासन की कथित मनमानी, दलितों एवं गरीबों पर बढ़ते दमन और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के विरोध में भाकपा-माले, इंसाफ मंच, ऐपवा एवं खेग्रामस के संयुक्त आह्वान पर राजव्यापी प्रतिरोध मार्च निकाला गया। अरवल में प्रतिरोध मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च भाकपा-माले कार्यालय से प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा। प्रतिरोध मार्च की अध्यक्षता भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य सुएब आलम ने की, जबकि मार्च का नेतृत्व भाकपा-माले जिला सचिव जितेंद्र यादव ने किया। प्रतिरोध मार्च को पूर्व विधायक महानंद सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर ऐपवा की लीला वर्मा, इंसाफ मंच के शाह शाद सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली सरकार में अपराधी बेलगाम हैं और पुलिस प्रशासन गरीबों पर डंडा चला रहा है, जबकि अमीरों की खुशामद की जा रही है। उन्होंने कहा कि पटना में दलितों के साथ कथित दुर्व्यवहार, महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार तथा बेतिया के ओरहिया में किशनगढ़ अंसारी की पुलिस हिरासत में हुई मौत जैसे मामलों ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। महानंद सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार अतीत की सरकारों और 1990 के दशक का हवाला देती है, लेकिन आज बिहार और देश में गरीबी, भुखमरी तथा मजदूरों के पलायन को रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है। भाजपा-आरएसएस की सरकार गरीबों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने के बजाय उनके ऊपर दमन बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित और गरीब परिवारों को उनके घरों से बेदखल किया जा रहा है तथा शराबबंदी के नाम पर दलित परिवारों को पुलिसिया दमन का शिकार बनाया जा रहा है। इससे गरीब परिवारों का जीवन और आजीविका तबाह हो रही है। दूसरी ओर, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और गरीबों के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं में लगातार कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक शिक्षा और रोजगार के अवसर पहुंचाने के बजाय नौजवानों के भविष्य को बर्बाद किया जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण आने वाली पीढ़ी के सामने भी गंभीर संकट खड़ा हो रहा है। जनता का गुस्सा सरकार के खिलाफ न भड़के, इसके लिए असली सवालों से ध्यान भटकाने की राजनीति की जा रही है। महानंद सिंह ने अरवल जिले के कलेर प्रखंड के पहलेजा गांव में दलित परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित करना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने वालिदाद में महादलित परिवार के ट्रक चालक की निर्मम हत्या का मामला उठाते हुए कहा कि राज्य में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में सरकार और प्रशासन नाकाम हैं। दलितों, गरीबों, महिलाओं और मुस्लिमों पर अत्याचार एवं पुलिसिया दमन बंद किया जाए। पुलिस हिरासत में हुई मौतों और दलितों के साथ दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। . पहलेजा गांव में दलित परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाने के मामले की जांच कर प्रभावित परिवारों को न्याय दिया जाए। वालिदाद में महादलित परिवार के ट्रक चालक की हत्या के दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं में कटौती बंद कर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी की जाए। . बिहार में बढ़ते अपराध पर रोक लगाकर आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रतिरोध मार्च के जरिय सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि गरीबों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो लंबी आंदोलन किया ।
Arwal, Arwal | Oct 15, 2026
Lebor Inspector का Scorpio चोरी #videoviral #Arwalnews
Arwal, Arwal | Oct 15, 2026
देशभर में एक बार फिर नीला ड्रम हो रहा है वायरल हत्यारी पत्नी और प्रेमी को मिली मौत की सजा।
Arwal, Arwal | Oct 15, 2026
राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पीड़ित परिजनों को ले गए तेजस्वी यादव, राघोपुर में नाव हादसे में हुई थी 13 बच्चों की मौत
Arwal, Arwal | Oct 15, 2026
एक बार फिर नीला ड्रम देश भर में हो रहा वायरल, पति की हत्या मामले में पत्नी और प्रेमी को मिला मौत ऐ सजा #Niladram
Arwal, Arwal | Oct 15, 2026
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ अरवल: NH-139 पर ट्रक चालक की हत्या से सनसनी! खोजी कुत्ता करेगा आरोपियों की पहचान, पत्नी ने दर्ज कराई नामजद FIR, तीन लोग पकड़े गए… फिर भी कई सवाल बरकरार, सीनियर पत्रकार ने किया बड़ा खुलासा!
Arwal, Arwal | Oct 15, 2026