बिछिया: मधुपुरी में नाली निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, सड़क पर उतरकर किया विरोध
बिछिया विकासखंड से करीब 40 किमी दूर ग्राम पंचायत मधुपुरी में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा एमडीआर मुख्य मार्ग के किनारे जल नल एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। सोमवार15 जून को दोपहर 12:30 बजे स्थानीय ग्रामीण सड़क पर आकार विरोध किया है