जांजगीर: जांजगीर-चांपा के भवतरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पिता-पुत्र हिरासत में, ASP उमेश कश्यप ने दी जानकारी
जांजगीर चांपा जिले के गांव भावतरा में हत्या का मामला सामने आए है। जिसमें पारिवारिक विवाद और जमीन से संबंधित जुड़ा मामला सामने आ रहा है। हत्या के संदेही सोनसाय और उसके बेटे गोलू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। चारों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सीएचसी अस्पताल भेजा गया है।