बांसवाड़ा: वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने बांसवाड़ा के झांतलियाँ वन क्षेत्र का किया निरीक्षण, ली जानकारी और दिए निर्देश
राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा बुधवार बांसवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में विकसित किए जाने वाले 'चंदन वन' की कार्ययोजना की समीक्षा की और दोपहर 3 बजे झांतला वन क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहाँ झांतला पहुंचने पर वन समिति द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान उनके साथ गढ़ी विधायक कैलाश मीणा और भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित बड़ी