विदिशा: ग्राम सुल्तनिया में ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की भिड़ंत, महिला-पुरुष घायल, अस्पताल में भर्ती
करारिया थाना के ग्राम सुल्तनिया मे शनिवार रात 9:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली जो भूसा से भरी हुई और ओवरलोड थी उससे बाइक की भिंडत हो गई। जिसमे बाइक सवार महिला पुरुष घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। वहीं रहवासियों ने भूसे के अवैध परिवहन और ओवरलोड चलने पर नाराजगी जाहिर की है भूसा परिवहन करने वालों कारवाई की मांग की।