गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस अवस्था में रखे ट्रॉली बैग से विदेशी शराब किया जब्त
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस अवस्था में रखे विदेशी शराब को जब्त किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 के मिडिल फुट ओवरब्रिज के समीप लावारिस अवस्था में एक ट्रॉली बैग दिखाई दी।जिसकी तलाशी के दौरान 10.5 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है।