बीकानेर: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह बीकानेर पहुंचीं, मंत्री खींवसर के बयान को बताया असंवेदनशील
बीकानेर पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह बीकानेर पहुंचीं, जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और पूरे मामले को लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए। बीकानेर दौरे के दौरान सारिका सिंह सबसे