जहानाबाद: ऊंटा मदारपुर में बुलेट सवार ने दुकानदार को मारी टक्कर, चालक पकड़ा गया
जहानाबाद के उंटा मदारपुर निवासी शंकर कुमार राम दुकान से निकलकर शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन के पास एक बुलेट सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज जारी है।