इटावा: सैफई पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 8 सदस्यों को दबोचा, 14 बाइक बरामद, एसएसपी ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | May 4, 2026 सैफई थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिलें, एक तमंचा, कारतूस व दो चाकू बरामद हुए हैं। गिरोह का सरगना अभी फरार है, जिस पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए सभी आरोपी मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं। एसएसपी ने सोमवार दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।