कहरा: चैती छठ समाप्त, उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
यह सहरसा के शंकर चौक स्थित छठ पोखर घाट है। जहां छठ व्रतियों की भीड़ जुटने लगी । जो उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने पहुंची है। घाट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। लोकआस्था का पर्व चैती छठ के चौथे दिन श्रद्धा व भक्ति के साथ व्रती घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पर्व सम्पन्न किया।